ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

MP Election: सिंधिया का आरोप- BJP ने भ्रष्टाचार का किया विकेन्द्रीकरण

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की BJP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘उसने अपने शासन में भ्रष्टाचार का विकेन्द्रीकरण किया है। सिंधिया ने शनिवार को  जिले के मुंगावली, चंदेरी विधानसभा के नई सराय और अशोकनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BJP के जो नेता पहले साइकिल पर घूमते थे, वह अब हेलीकॉप्टर की सवारी कर रहे हैं’।

- Install Android App -

‘कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, लेकिन प्रदेश की BJP सरकार ने अपने शासनकाल में भृष्टाचार का विकेंद्रीकरण किया है। आलम यह है कि आज जहां भी जाओ हर कहीं भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आता है। रेत के धंधे में नदियों का सीना छलनी हो रहा है, जबकि रेत के इस अवैध उत्खनन से जुड़े लोग मौज कर रहे हैं।’ सिंधिया ने कहा ‘अशोकनगर जिले में भी नदियों पर रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है और प्रशासन मूक बना हुआ है। साथ ही सिंधिया ने कहा कि प्रदेश विकास के मामले में भले ही अव्वल नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार, कुपोषण, गरीबी और अवैध उत्खनन में काफी तरक्की कर रहा है’।