jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

MP Elections 2023 : कांग्रेस और भाजपा से नाराज नेता पकड़ सकते हैं झाड़ू का हाथ, जानें कैसे

MP Elections 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता सांसद मध्य प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रहे और 2023 के चुनाव में फतह हासिल करने के लिए जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। इन सब के बीच एक सवाल सवाल यह है कि जिन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देगी तो क्या वह आम आदमी पार्टी का हाथ थाम कर चुनावी मैदान में उतरेंगे इसके लिए क्या रणनीति है किस तरीके के नेताओं की सोच है हम आपको बताते हैं।

MP Elections 2023

देखिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने नए फार्मूले के तहत इस बार चुनावी मैदान में दावेदारी कर रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी मध्य प्रदेश में 144 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया गया लेकिन इन सब के बीच में कांग्रेस पार्टी के नेता जिनका कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया वह नाराज चल रहे हैं। यही भीम भारतीय जनता पार्टी में भी चल रही है।

- Install Android App -

हम आपको बता दें कांग्रेस से नाराज पूर्व सांसद ने इस मौके पर बड़ा बयान दिया पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि जब कांग्रेस के पास विकल्प खुले हैं तो फिर दावेदारों के पास भी बहुत सारे विकल्प नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति त्रिकोणी होती जा रही क्योंकि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगा चुकी और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नए राज नेताओं को शामिल करने की कवायत शुरू कर दी गई।

मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को भी मैदान में उतर गया है यानी कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को भी यहां पर उतारा है।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया लेकिन अभी आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी भी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतर गया शायद यह वजह जो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी से नाराज नेता है। उनको आम आदमी पार्टी अपने में शामिल करने के बाद उन्हें मैदान में उतर सकती अगर ऐसी स्थिति हुई तो मध्य प्रदेश की राजनीति त्रिकोणी हो जाएगी।