jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP News ;: इंदौर में 2 दिन में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 17 पर,सतर्कता जरुरी है |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। कोरोना के वायरस का असर देखा जा रहा है। लगातार मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सा विभाग की परेशानी बढ़ रही है। इसके साथ ही मौसम में तल्खी आ रही है। लोग बढ़ते तापमान के कारण लोग हलकान होते जा रहे है।एक तरफ कोरोना की बढ़त तो दूसरे तापमान की दोनो ही लोगो की परेशानी का कारण बने सरकारी अस्पतालों में मरीज और परिजनों खासेे परेशान होते देखे जा रहे है। कोरोना का असर देखने के बाद भी लोग गाइडलाइन का पालन नही कर पा रहे है।

- Install Android App -

तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ शहर में कोविड-19 के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले है। वही सोमवार को 7 मरीज मिले थे। अभी शहर में 44 कोरोना मरीज है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में अब तक 3880883 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 212687 में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में से 211174 पूरी तरह से ठीक होकर बीमारी को हरा चुके हैं।
चिकित्सकों के अनुसार कोरोना से बचाव के टीके की वजह से शरीर में बनी एंटीबाडी का ही असर है कि कोरोना के मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। जिन लोगों ने कोरोना के सभी टीके लगवा लिए हैं वे संक्रमित भी हो रहे हैं तो उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दरअसल टीके की वजह से शरीर में बनी एंटीबाडी वायरस का हमला होने पर स्वत: उससे लड़कर उसे खत्म कर देती है।