ब्रेकिंग
किसान कांग्रेस ने मूंग खरीदी वाले वेयर हाउस पहुंचकर किया निरीक्षण। कई जगह मिली अनियमितता, किसान कांग... हंडिया: मत्स्याखेट प्रतिबंध के दौरान भी कर रहे मत्स्याखेट और फेसबुक स्टेटस पर भी डाल रहे, अनजान प्रश... हरदा: महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने के लिए ‘एक बगिया मां के नाम’ उपयोजना शुरू हरदा: टिमरनी में यूनुस शाह ने कावड यात्रीयो के विषय में विवादित पोस्ट डाली, बजरंग दल के कार्यकर्ता ... मध्य प्रदेश का मौसम: आज 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट !  नर्मदपुरम सम्भाग में भी भारी बारिश हो स... सिराली के युवक का आरोप बुजुर्ग महिला दो व्यापारीयो के साथ मिलकर मकान और दुकान खाली कराने का दबाव बना... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: 5 करोड़ की लागत से टिमरनी में बनेगा जनपद पंचायत भवन।  हार्ट अटैक: किशोरी रील बनाकर दोपहर को सोई तो उठी नही जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए!  कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अ...

MP news : कथित तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, देह व्यापार कराने के लिए मां-बेटी को बनाया बंधक, तीन गिरफ्तार

रात भर घर में रखने के बाद महिला सुबह बाथरूम की खिड़की लांघकर किसी तरह निकल भागी

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक कथित तांत्रिक ने महिला को जबरन देह व्यापार के धंधे में उतरने के लिए मजबूर किया। तांत्रिक ने महिला को उसकी बेटी के साथ पहले अपने घर बुलाया। बाद में अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ बेटी को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद वीडियो कॉलिंग करके बेटी की जान को खतरा बताते हुए महिला से जबरन दुष्कर्म किया। रात भर घर में रखने के बाद महिला सुबह बाथरूम की खिड़की लांघकर किसी तरह निकल भागी और पुलिस के पास जाकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया।

- Install Android App -

मामला जिले के गौसपुरा इलाके का है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भिंड के मालनपुर स्थित एक मकान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां तांत्रिक राजू शर्मा उसकी पत्नी शारदा और बेटे तनुज को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से महिला की अगवा की गई आठ साल की बेटी को भी बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, पीड़ित महिला दतिया की रहने वाली है। कुछ समय पहले उसकी बेटी की तबीयत खराब हुई थी। तब किसी ने राजू शर्मा के बारे में उसे बताया था। तभी से यह महिला और तांत्रिक के बीच अच्छी खासी पहचान हो गई थी। 3 फरवरी को भी तांत्रिक ने इस महिला को घर बुलाया था। महिला अपनी बेटी के साथ तांत्रिक के गौसपुरा नंबर एक स्थित उसके घर पर पहुंची थी, लेकिन तांत्रिक राजू ने अपने भाई शैलेंद्र को लड़की के साथ बाहर भेज दिया। इसके बाद अन्य परिजन भी घर से बाहर चले गए। मौके का फायदा उठाकर राजू उर्फ ह्रदेश शर्मा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

चर्चा यह भी है कि महिला को उसकी बेटी की कनपटी पर कट्टा लगाते हुए वीडियो कॉलिंग पर फोन भी लगाया गया था। जिससे महिला भयभीत हो गई थी। महिला के मुताबिक राजू उससे देह व्यापार में उतरने और मोटा पैसा बनाने का झांसा दे रहा था। अब ग्वालियर पुलिस ने राजू उसकी पत्नी शारदा और बेटे तनुज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भाई शैलेंद्र और डिंपल नामक महिला फरार है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।