jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

MP NEWS : जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज !

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत एक जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर महिला से दोस्ती की। जब उसका भेद खुल गया तो चाकू की नोंक पर महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता की सुनवाई जब पुलिस में नहीं हुई तो बजरंग दल के पदाधिकारियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बजरंग दल ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पीड़िता की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब राजा उर्फ फिरोज की तलाश में जुट गई है। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत रचना नगर में 32 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति की नौकरी दूसरे शहर में होने से पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं। महिला की मुलाकात जिम ट्रेनर से हुई तो उसने अपना नाम राजा बताया। पीड़िता का कहना है कि उसकी सामान्य तरह से मुलाकात होती रही एक दिन उसे पता चला कि राजा का असली नाम फिरोज खान है। इसके बाद महिला ने राजा से बात चीत करन बंद कर दिया। राजा उर्फ फिरोज ने उसे डराया धमकाया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। जब महिला तैयार नहीं हुई तो 15 मार्च को राजा उसके घर जा धमका। महिला के साथ मारपीट की और बेटे के गले पर चाकू रखकर महिला के साथ बलात्कार किया। बजरंग दल को जब घटना की जानकारी लगी तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।