jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

MP NEWS : जेठ ने बहू को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, फिर होटल में दोस्त के साथ किया गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

प्यास लगने की बात कह कर पानी की बोतल लेकर आए और मुझे भी पिला दिया

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जेठ ने दोस्त के साथ मिलकर बहू के साथ गैंगरेप किया और वीडियो बना लिया। यह घटना 11 से 15 दिन पुरानी है। पीड़िता बदमानी के डर के कारण चुप रही, लेकिन आरोपी उसे परेशान करने लगे, जिससे पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ ही हुई दरिंदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गढ़ोरा पुरा निवासी 23 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि मैं रक्षाबंधन से 15 दिन पहले अपने मायके नूराबाद गई थी। 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे अनिल जाटव जो रिश्ते में जेठ लगते हैं वह अपने दोस्त जयवीर जाटव के साथ नूराबाद पहुंचे और बताया कि उसके देवर का एक्सीडेंट हो गया है। घायल देवर जिला अस्पताल में भर्ती है। अनिल जाटव व जय वीर जाटव उसे नूराबाद से बाइक पर बैठाकर मुरैना लेकर आए। सैय्यद नहर के पास अनिल ने बाइक को रोका और प्यास लगने की बात कह कर पानी की बोतल लेकर आए और मुझे भी पिला दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई। इसके बाद उन्होंने मुझे नहर के पास स्थित हवेली होटल में ले गए। जहां दोनों ने गैंगरेप कर वीडियो बना लिया। वारदात के बाद में मुझे फिर नूराबाद छोड़ कर फरार हो गए।

- Install Android App -

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी लगातार उसे परेशान व ब्लैकमेल करने लगे। जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस के कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कैफे में हुए दुष्कर्म मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

मुरैना में तीन लड़कियों के साथ कैफे में हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों में से दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।