ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

MP NEWS : तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, माँ के आंचल में सो रही बेटी को उठा ले गया हैवान, डीजे के शोर में दब गई चीखें

मकड़ाई समाचार रीवा। 3 साल की बच्ची के साथ युवक के द्वारा बलात्कार करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मां के आंचल में सो रही बच्ची को आरोपी चुपके से उठा ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। समीप ही चल रही बर्थडे पार्टी में बज रहे डीजे की तेज आवाज ने बच्ची की चीजों को ही दबा दिया। खून से लथपथ हालत में वह बच्ची को वापस घर छोड़कर फरार हो गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 3 साल की बच्ची बुधवार की रात घर में अपनी मां के साथ सो रहे थी। रात करीब 11:00 बजे उसे 20 वर्षीय युवक चुपके से उठा ले गया। घर के बाहर उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। समीप एक बर्थडे पार्टी चल रही थी जिसमें डीजे बज रहा था। डीजे की तेज आवाज में बच्ची की चीखों को भी परिजनों तक नहीं पहुंचने दिया।

- Install Android App -

बाद में वह खून से लथपथ हालत में बच्ची को वापस मां के पास छोड़ कर चंपत हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई जो देर रात करीब 12:30 बजे उसे लेकर थाने पहुंचे। यह खौफनाक घटना सुनकर खुद पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची की हालत को देखते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। इधर एसजीएमएच में भर्ती हैवानियत की शिकार हुई बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. चिकित्सकों के मुताबिक लगातार खून निकलने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। चिकित्सकों द्वारा उसका ऑपरेशन किया जा रहा है ताकि किसी तरह खून को निकालने से रोका जा सके। जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही बच्ची जान को बचाने के लिए अस्पताल के डॉक्टर लगे हैं।