ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

MP NEWS : दो बहनों की एक साथ उठी डोली, दोनों को घर से निकाला, आरोप-नपुंसक पति दूसरों से संबंध बनाने को कहता

बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि उसका पति नपुंसक है और उस पर दूसरों से संबंध बनाने को दबाव डालता था

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के निम्बाजी खो इलाका में दो बहनों को उनके ससुराल पक्ष की ओर से घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि उसका पति नपुंसक है और उस पर दूसरों से संबंध बनाने को दबाव डालता था। बता दें कि सोमवार को ग्वालियर महिला पुलिस थाने में​ रिपोर्ट दी कि भावना जोशी (24) और उसकी बहन तरुणा जोशी (22) की शादी 25 फरवरी 2020 को गुलशन जोशीव छोटू जोशी से हुई थी।

- Install Android App -

शादी के तीन-चार दिन तक तो ठीक रहा, मगर फिर ससुराल वाले दोनों बहनों को दहेज के लिए परेशान करने लगे। दो-दो लाख नकद और बाइक की मांग करने लगे। पहले तो दहेज की मांग को अनसुना कर दिया। सोचा कि कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके साथ मारपीट की जाने लगी। ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने संपर्क का प्रयास किया। पीड़िता भावना ने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है। वह दूसरों से संबंध बनाने के लिए कहता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। इधर, दोनों बेटियों का घर टूटते देखकर परिजन ने पहले सामाजिक स्तर पर प्रयास किए। जब बात नहीं बनी तो महिला थाने में शिकायत की।

ग्वालियर महिला थाना प्रभारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई, लेकिन बात नहीं बनी। उनकी शिकायत पर गुलशन जोशी, छोटू जोशी, ससुर पप्पू जोशी, दादा ससुर राधेश्याम जोशी, ननद वर्षा जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।