jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

MP NEWS : नहर में डूबी दो बालिकाएं, दोनों के शव मिले

एक छात्रा का शव आधा घंटे बाद सहराना रोड पर मंदिर के पास मिल गया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार मुरैना। मुरैना गांव के पास, सहराने वाली रोड पर चंबल नहर में दो बालिकाएं डूब गईं, जिनके शव निकले हैं। मृतक बालिका कल्पना पुत्री मित्तलाल जाटव और नंदिनी पुत्री साहब सिंह जाटव दोनों सहराना प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। आठ-आठ साल की बालिकाएं कक्षा तीन की छात्रा हैं। आज दोपहर स्कूल से निकलकर बच्चियां नहर किनारे आ गई। एक बालिका की दादी भी साथ में थी। बताया गया है कि नंदिनी हाथ धोने के लिए नहर किनारे गई थी जो पांव फिसलने से नहर में चली गई। उसे बाहर निकालने के लिए कल्पना आगे अाई, लेकिन वह भी नहर में गिर पड़ी। एक छात्रा का शव आधा घंटे बाद सहराना रोड पर मंदिर के पास मिल गया, जबकि दूसरी छात्रा का शव करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खनेता की पुलिया के पास मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।