jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Mp News: बड़ा हादसा वाहन दुर्घटना में 4 की मौत, भैस से भरा था पिकअप वाहन,

मध्यप्रदेश की शिवपुरी में भैंसों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। शनिवार अल सुबह 4 बजे यह भीषण सड़क हादसा हुआ।ग्रामीणों ने सुबह सुबह सड़क किनारे जब पिक अप वाहन देखा तो उनके होश उड़ गए। पास में जाकर देखा था। गाड़ी के अंदर 4 लोगो की लाश पड़ी थी। वही कई मवेशी में घायल थे।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप का पिछला हिस्सा पिचककर केबिन के ऊपर चढ़ गया। केबिन में बैठे चारों युवक दब गए। इसके चलते  मौके पर ही चारो युवकों ने  दम तोड़ दिया। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। चार भैंसों की भी मौत हो गई। हादसा केरुआ गांव के पास नरवर-भितरवार मार्ग पर शनिवार तड़के 4 बजे हुआ। मगरौनी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान नासिर कुरैशी (20), सन्नू कुरैशी (32), समीर कुरैशी (22) और फरमान कुरैशी (25) के रूप में हुई है।
सभी राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे । शिवपुरी से भैंस खरीदकर वापस धौलपुर जा रहे थे। मीडिया से चर्चा में नरवर चौकी प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पिकअप वाहन के लोडिंग वाले हिस्से को मॉडिफाई कर बड़ा बनवाया गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरा वाहन में मवेशी से जो की  ओवरलोड थे। इसके चलते इतनी बड़ी घटना हुई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है |