मकड़ाई समाचार विदिशा। विदिशा जिले में शुक्रवार की सुबह करीब 9:45 बजे एक बस बीना से होशंगाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान चक पाटनी के पास तेज रफ्तार बस के सामने अचानक एक बाइक आ गई। उसे बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकराते हुए एक घर में जा घुसी। बाइक पर सवार रवि और उसके पिता उधम सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
चालक रवि जाट की भी हालत नाजुक बताई गई है। इसके अलावा बस के घर में टकराने के कारण वहां मौजूद 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही ASP समीर यादव, SDM गोपाल सिंह वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल में SP मोनिका शुक्ला, ADM वृंदावन सिंह सहित तमाम अन्य अधिकारी भी घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे है।