jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

MP NEWS : बॉयफ्रेंड ने मारा चांटा तो युवती ने होटल की बालकनी से लगाई मौत की छलांग, सामने आया CCTV फुटेज

मकड़ाई समाचार उज्जैन। उज्जैन में एक नाबालिग युवती ने प्रेमी से हुई अनबन के बाद होटल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती के होटल की बालकनी से कूदने का वीडियो सामने आया है। घटना रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात शहर के महाकाल थाना क्षेत्र के होटल में घटी। बताया जा रहा है कि 17 साल की युवती अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ बीते चार दिनों से बिना आईडी प्रूफ के होटल में रुके हुए थे। जहां प्रेमी युवक ने किसी बात को लेकर युवती को चांटा मार दिया था और इसी के बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।

- Install Android App -

प्रेमी ने मारा चांटा तो लगा दी मौत की छलांग होटल की बालकनी से कूदकर नाबालिग युवती के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवती कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी जो अपने प्रेमी के साथ होटल में चार दिनों से बिना आईडी प्रूफ के रुकी हुई थी। जहां दोनों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था इसी विवाद में प्रेमी युवक ने युवती को चांटा मार दिया था। प्रेमी के चांटा मारने से नाराज युवती बालकनी की दीवार पर बैठ गई थी और फिर वहीं से छलांग लगा दी। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं जो कि होटल में रुके हुए थे से पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच पाई और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें होटल का संचालक भी शामिल है जिसने बिना आईडी प्रूफ के होटल में लड़के-लड़की को रुकने दिया था।

परिजन ने पुलिस को बताई ये बात पुलिस के मुताबिक युवती के परिजन ने बताया है कि युवती पहले भी युवक के साथ भाग चुकी थी। जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि बाद में राजीनामा हो जाने के कारण युवक को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद फिर से लड़की युवक के साथ रहने लगी थी और उससे ही शादी करना चाहती थी। लड़की के परिजन ने बताया कि वो लड़के के परिजन से बातकर आपसी सहमति से दोनों की शादी कराना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही ये घटना हो गई।