jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

MP News: भाव न मिलने से किसान हजारों बोरी उपज लेकर घर वापिस लौटे

बंपर आवक से मंडी में खासी रौनक देखने को मिली मगर जगह जगह से किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे थे मगर भाव सही न मिलने के कारण हजारों किसान बिना बिक्री किए मायुस होकर वापिस घर लौटे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बड़वानी। सौंफ के लिए प्रसिद्ध शहर स्थित मंडी में इस बार मालवा,निमाड़ के जिलों से बड़ी संख्या में किसान अपनी अपनी उपज बेचने पहुंचे।जानकारी के अनुसार पहली बार करीब 4 हजार बोरी सौंफ की आवक रही।

मावठे से प्रभावित होने से भाव नहीं मिले

- Install Android App -

मगर सौंफ के भाव अच्छे नही मिलने की शिकायत किसानों ने की है। कारण बताया जा रहा है कि सौंफ की क्वालिटी मोटी और मावठे से प्रभावित होने से भाव नहीं मिले। इसीलिए बड़ी संख्या में किसान हजारों बोरी उपज लेकर वापस घर लौट गए। मंडी में बंपर आवक के चलते खासी रौनक नजर आई। मंडी परिसर में सौंफ के ढेर से पट गया। परिसर के कोने.कोने में किसान सौंफ की बोरियां व ढेर लगाकर बिक्री का इंतजार करते नजर आए।

कई जिलों के किसान पहुंचे थें

इस बार बड़वानी सहित धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन से लेकर इंदौर, उज्जैन व देवास तक के किसान अपनी उपज बेचने पहुंचे।,लेकिन सौंफ मोटी व मावठे से प्रभावित होना बताकर जिसका भाव 50 रुपए से अधिक नहीं मिला। ऐेसे में पिकअप वाहनों में हजारों रुपए परिवहन खर्च कर बेहतर भाव के लिए मंडी में आए किसान मायूस होकर लौटे। वहीं व्यापारियों का तर्क रहा कि मोटी और मावठे से सीलन वाली सौंफ की खरीदी न के बराबर मांग होती है। ऐसे में इसका भाव अधिकतम 50 रुपए किलो से अधिक नहीं दे सकते। बड़वानी.राजघाट मार्ग पर दिन में पल.पल जाम के हालात बनते रहे। वहीं निजी अस्पताल होने से लोगों को परिवहन में खासी दिक्कतें आई।