jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

MP NEWS : मंदिर में पूजा करने गए 2 लोगों की हत्या, सड़क पर शव फेंककर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है

मकड़ाई समाचार खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पूजा करने मंदिर गए दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मर्डर के बाद आरोपियों ने शवों को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Install Android App -

दरअसल, आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम देवलीकला में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों लोगों की निर्मम हत्या इस कदर की गई है कि उनके शवों को देखने वाले लोग सहम उठे। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों को रोड पर फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद खालवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि बद्री यादव और तुलसीराम यादव दोनों पूजा-पाठ करने के लिए जंगल में स्थित मंदिर आते रहते थे। यहीं पर किसी ने घात लगाकर उनके कत्ल की घटना को अंजाम दिया है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने ज़मीन विवाद में हत्या किए जाने का संदेह जताया है।

एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर भेज दी है, जो मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतक एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं, जिनकी पहचान बद्री यादव और तुलसीराम यादव के रूप में हुई है। दोनों गांव से दूर जंगल में पूजा करने गए थे। संदेह है कि ज़मीन को लेकर इनका एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था, इस आधार पर भी जांच चल रही है।