jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

MP News : मप्र के 10 जिलों में बारिश.ओर वज्रपात, 2 जिलों में भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग का अलर्ट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है कि लेकिन 2 वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से रीवा और शहडोल संभाग में 3-4 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसम तंत्र ने बारिश के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश की कुछ जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है, वही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही 5 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगी और 10 अक्टूबर तक प्रदेशभर से मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके अलावा अक्टूबर अंत तक प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

- Install Android App -

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को सिंगरौली और अनूपपुर में मध्यम से भारी बारिश तो सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट जिले में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वही  नरसिंहपुर, कटनी, पन्ना, बालाघाट, सिंगरौली, बैतूल, छतरपुर, सीधी, सतना, मंडला, छिंदवाड़ा, हरदा और सिवनी जिले में भी हल्की बारिश हो सकती है।पूर्वी हिस्से के सीधी, रीवा, डिंडौरी, शहडोल और सतना के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिण्ड, शिवपुरी जिलों में आंशिक से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मानसून की विदाई का दौर शुरू

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। सितंबर के अंतिम दिन शनिवार को चंबल संभाग के मुरैना व श्योपुर जिलों से मानसून ने विदाई दी और संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों मेंग्वालियर, चंबल व उज्जैन संभाग के जिलों  भी मानसून की वापसी हो जाएगी। भोपाल से इसके 7 से 10 अक्टूबर के बीच विदाई के संकेत हैं ।दक्षिण-पश्चिमी मानसून की 3 अक्टूबर तक वापसी शुरू हो जाएगी और 10 अक्टूबर तक यह पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा