jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

MP NEWS: महिला ने तीन बच्चो को दिया जन्म, जिला अस्पताल में हुई डिलेवरी, मां बच्चे सभी स्वस्थ

देवास– मध्यप्रदेश के देवास जिले में जिला अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चो को जन्म दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर व स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की सीजर से डिलेवरी कराई।

मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि 8 सितंबर को गणेशपुरी देवास निवासी श्रीमती शीतल पति आकाश उम्र 29 वर्ष इनकी दूसरी डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी।

- Install Android App -

जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना वर्मा द्वारा सीजर प्लान कर और टीम में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. नीता पंडित, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सपना मीना के साथ सफलतापूर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की सीजर से डिलेवरी कराई गई। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है।

पहले नवजात (लड़का) का वजन 1.83 किलोग्राम, दूसरे नवजात (लड़का ) का वजन 1.92 किलोग्राम तथा तीसरे नवजात (लड़की) वजन का 1.76 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको दोनों नवजात को मां के साथ और एक नवजात ऑब्जरवेशन में एस. एन.सी.यू. में रखा गया है। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूषण, एसएनसीयू सिस्टर अंजलि, विद्या द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई।