सुनील पटल्या बेड़िया। नगर में रविवार को शांति समिति नायब तहसीलदार प्रवीणसींग चंगर व टीआई गोपाल निगवाल की उपस्थिति में आने वाले त्यौहार को लेकर थाना परिसर में रखी गई थी। बैठक में नव रात्रि, विजयदशमी व ईद को लेकर शासन की गाईंड लाईन के अनुसार त्यौहार मनाने को कहा गया। वही जनप्रतिनिधियों से सुजाव भी मिले।
ग्रामीण हेमराज चौहान ने पुलिस प्रशासन मांग की है कि नवरात्रि में मेन रोड़ पर मटन की दुकान नही लगे। जिस पर सरपंच चंद्रपालसिंह सोहनेर ने कहा कि मटन दुकान संचालको की बैठक ली गई थी सभी ने सहमति देकर मटन दुकान मेंन रोड पर नही लगाने का निर्णय लिया है। वही सदर सैय्यद अय्यूब अली ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा समाज के सभी कार्यो में डीजे साउंड नही बजाने का निर्णय लिया है। डीजे में हजारों रुपए बर्बाद होते हैं। जनप्रतिनिधियों ने समाज के इस निर्णय को सहारा। वही थाना प्रभारी ने सभी त्योहार आपसी भाई चारे से मनाने की अपील की है। इस दौरान गोविंद बिर्ला, जितेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप सेन, पुष्पेंद्र पवाँर, कय्यूम खान, महेश राठौड़, गुलाम खान, मुकेश चौहान, हर्षदीप नामदेव, बजरंग चौक मित्र मंडल, चांदनी चौक मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

