ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

MP News : मोदी सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध षड्यंत्र की सभी हदें पार कर दीं – कमल नाथ

मकड़ाई समाचार भोपाल। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने के निर्णय को लेकर कांग्रेस बिफर उठी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त की गई है, उससे साफ है कि सरकार उनसे भयभीत है।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी द्वारा उठाए प्रश्नों के उत्तर देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है लेकिन एक बात अच्छी तरह से याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ भी किए गए थे। उससे वे मजबूत ही हुई थीं ,कमजोर नहीं। आज भारत की जनता पहले से कहीं मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है और इंसाफ होकर रहेगा।
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया है। केंद्र सरकार से न तो समुचित सहायता किसानों को मिल रही है और न ही राज्य सरकार कुछ कर रही है। डीजल की कीमत में कमी ना करके खेती की लागत को बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।