jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

MP NEWS : यहां पैदा हुआ 2 मुंह और 3 आंखों वाला ‘अनोखा’ बछड़ा, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान

कुदरत का एक करिश्मा सीहोर के पास ग्राम नोनी खेड़ी में देखने को मिला, जहां एक अविश्वसनीय घटना घटित हुई। यहां एक किसान के घर की गाय को 2 मुंह और 3 आंखों वाला ‘अनोखा’ बछड़ा पैदा हुआ है।

मकड़ाई समाचार सीहोर। कहते हैं, कुदरत के फैसलों के आगे हर कोई बेबस है। इंसान हो या जानवर, कुदरत के फैसलों के आगे हर ए बेबस हो जाता है। कभी-कभी कुदरत ऐसे करिश्मे करती है जिसको समझना इंसानों के साथ-साथ वैज्ञानिकों के भी बस में नहीं होता। ऐसा ही कुदरत का एक करिश्मा सीहोर के पास ग्राम नोनी खेड़ी में देखने को मिला, जहां एक अविश्वसनीय घटना घटित हुई।

- Install Android App -

यहां ग्रामवासी कमलेश पुरी के घर पर देशी गाय नें एक दो मूंह और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है। गुरुवार सुबह जैसे ही ये बछड़ा पैदा हुआ, देखते ही देखते गांवभर में ये खबर आग की तरह फैल गई, इस अनोखे बछड़े को दूर दूर से देखने लोग पहुंचने लगे हैं।

बछड़े के दोनों मूंह और तीनों आंखें स्वस्थ

ग्राम नोनी खेड़ी ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी ग्रामीण ख़बर लगते ही बछड़े को देखने हुजूम दर हुजूम पहुंच रहे हैं। वहीं, ग्रामवासी बछड़े को भगवान का अवतार मान कर पूजा करने लगे हैं, तो वहीं, पशु विशेषज्ञ इसे एक सामान्य बदलाव के कारण आए शारिरिक बदलाव बता रहे हैं। बछड़े के मालिक कमलेश पुरी के अनुसार, गाय और बछड़ा दोनों स्वस्थ्य हैं। खास बात ये है कि, बछड़े के दोनों मूंह और तीनों आंखें स्वस्थ तौर पर काम कर रही हैं।