jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में गुंडागर्दी का तांडव! "मैं हूं इस शहर का बाप..." कहकर दो युवकों से मारपीट और पैसे छीनने का आ... 🔱 आज का राशिफल: 1 नवंबर 2026, रविवार : जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, किस राशि के चमके... मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश

MP News : लापरवाही पर 2 निलंबित, 4 कर्मचारियों को नोटिस, 2 परिवहनकर्मी भी नपे

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में लापरवाही पर फिर गाज गिरी है।उमरिया में नायब तहसीलदार और बड़वानी में वाहन शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।वही नीमच में 3 बीएलओ और होशंगाबाद में एक सेल्समैन को नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर दो परिवहनकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।इस संबंध परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने आदेश जारी कर दिया है।

उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने 15 नववंर को भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए सौंपे गये दायित्वों का निर्वाह नहीं करने, बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण नायब तहसीलदार तहसील चंदिया को निलंबित कर दिया है, तहसील दार चंदिया का प्रभार कोमल सिंह को सौंपा गया है। कलेक्टर ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में बगैर पूर्व सूचना के गायब रहने पर चन्द्रशेखर मिश्रा नायब तहसीलदार तहसील चंदिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बाघवगढ जिला उमरिया नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जा रही वाहन प्रभारी शिक्षक के शराब पीने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दूसरे शिक्षक की ड्यूटी वाहन प्रभारी के रूप में लगाई है। साथ सभी वाहन प्रभारियों को पुनः चेताया है कि यदि किसी नोडल अधिकारी के मार्ग में या भोपाल के कार्यक्रम में शराब पीने की खबर प्राप्त होगी तो उसे भी तत्काल निलंबित किया जाएगा। इसलिए समस्त वाहन प्रभारी नोडल अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छी तरह से करें, जिससे जिले से जाने वाले जनजातीय बंधुओं को आने-जाने एवं कार्यक्रम के दौरान कोई परेशानी ना होने पाए ।

3 बीएलओं को नोटिस 

- Install Android App -

नीमच में  भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 के तहत दावे, आपत्तियां 01 से 30 नवम्बर 2021 तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्राप्त किये जा रहे है।14 नवम्बर 2021 को विशेष कैम्प का आयोजन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया गया । जिसमें तीन BLO अनुपस्थित पाये गये – मतदान केन्द्र क्रमांक 128-बावलनई पर  गायत्री बैरागी आंगनवाडी कार्यकर्ता, मतदान केन्द्र क्रमांक 190-बरखेडा कामलिया पर  सुरेश गौड रोजगार सहायक एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 195-उपरेडा पर परमेश्वर पाटीदार रोजगार सहायक, अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित BLO को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया है।

सेल्समैन को नोटिस जारी

होशंगाबाद नगर के वार्ड नंबर 18 की उचित मूल्य दुकान से निम्न गुणवत्ता की ज्वार वितरित किए जाने की शिकायत मिलने पर 14 नवंबर को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी दुबे द्वारा उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बिना परीक्षण किए हितग्राहियों को निम्न गुणवत्ता की ज्वार वितरित करने पर सेल्समैन को नोटिस जारी किया गया। इस संबंध में उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन द्वारा बताया गया कि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उक्त ज्वार वितरण के लिए प्रदाय की गई है । अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया ने बताया कि पूरे प्रकरण में विस्तृत जांच कर निम्न गुणवत्ता की सामग्री वितरित करने पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

SI और कांस्टेबल  मुख्यालय पर अटैच

दमोह में प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार को एक्शन मोड़ में नजर आए। सागर जिला मुख्यालय के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप पर परिवहन विभाग के संभागीय उड़नदस्ता सागर में पदस्थ एक उप निरीक्षक अनिमेष जैन एवं आरक्षक शिवम शर्मा को वहां से हटाकर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश परिवहन आयुक्त को शनिवार को दिए, जिस पर अमल करते हुए परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने तुरन्त आदेश जारी कर दिया है। इन दोनों पर सागर जिले में अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगने के बाद परिवहन मंत्री ने यह कार्रवाई की है।