jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

MP NEWS : ससुर है या असुर, बहू से कहता है- 3 लाख रुपए लाओ या संबंध बनाओ

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामला पोरसा का है जहां रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि वो ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए तीन दिन से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है। महिला का कहना है कि सास की मौत के बाद से ससुर उस पर बुरी नजर रखते हैं और बीते दिनों उन्होंने उसके सामने एक अजीब शर्त रखी। जब उसने शर्त मानने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट भी की।

- Install Android App -

बहू पर ससुर की बुरी नजर ससुर की हरकतों की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रही पोरसा के जोटई गांव की रहने वाली दिव्यंका (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले रवि कुशवाह से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। दिव्यंका ने बताया कि पति रवि काम के सिलसिले में ज्यादातर वक्त घर के बाहर ही रहता है। इसी बात का फायदा उठाकर घर में अकेला पाकर ससुर उसके साथ गलत हरकत करने को कहता है। दिव्यंका ने बताया कि जब उसने ससुर का विरोध किया तो उसने उसके सामने एक अजीब शर्त रखी और कहा कि या तो मायके से तीन लाख रुपए लेकर आओ या फिर उसके साथ संबंध बनाओ। दिव्यंका ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर दिव्यंका ने भाई व मायके वालों को ससुर की हरकतों के बारे में बताया।

पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट- पीड़िता दिव्यंका ने पुलिस पर उसकी शिकायत न लिखने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वो भाई व पिता के साथ बीते तीन दिनों से पोरसा थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक उसकी फरियाद नहीं सुनी गई है और न ही उसकी शिकायत दर्ज की गई है। उसने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने के एवज में पैसे मांगने के आरोप भी लगाए हैं।