jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

MP news : 1.15 करोड़ की शराब पर प्रशासन ने चलाया रोड रोलर, जानिए क्यों की गई कार्रवाई ?

ये कार्रवाई उन शराब की बोतलों पर की गई है जो शासकीय वेयरहाउस में एक्सपायरी डेट की हो गई थी

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां आबकारी विभाग द्वारा 1 करोड़ 15 लाख रुपए कीमत की 3900 अंग्रेजी शराब की भारी बोतलों पर बुलडोजर चलवा कर नष्ट किया गया। ये कार्रवाई उन शराब की बोतलों पर की गई है जो शासकीय वेयरहाउस में एक्सपायरी डेट की हो गई थी। महोबा रोड स्थित हमा वेयर हाउस के बाहर यह कार्रवाई की गई है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार इस शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने जप्त किया था। जिसकी संख्या 3900 पेटी थी। छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर SDM विनय द्विवेदी के साथ आबकारी DEO भीम राव,ADO हसन गोहिया,इंस्पेक्टर अजय वर्मा के सामने नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य ने बताया कि इसमें बियर की और शराब बोतलें थी। जिसमें से बियर की बोतलों का एक्सपायरी डेट निकल चुका था, वहीं शराब की बोतलें बिना लेवल की थी, इसलिए नष्टीकरण की ये पूरी कार्रवाई की गई है।