jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

Hotel बना अय्याशी का अड्डा, शराब के साथ चल रही थी डांस पार्टी, चार युवतियों के साथ 24 गिरफ्तार

देखते ही देखते आलम यह बन गया कि होटल के पिछले हिस्से से दीवार फांद कर कूदते-फांदते और गिरते-पड़ते लोग भागने लगे

जौनपुर। रविवार रात जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में बिना अनुमति चल रही शराब डांस पार्टी में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार युवतियों समेत 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सभी से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस देर रात तक जुटी रही।

- Install Android App -

वाजिदपुर चौराहे पर एक प्रतिष्ठित होटल में शराब पार्टी और युवतियों के डांस की सूचना पुलिस को मिली। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में फोर्स ने छापा मारा। पुलिस फोर्स के होटल में घुसते ही पार्टी का आनंद लेते हुए डांस देखने वालों में हड़कंप मच गया।

देखते ही देखते आलम यह बन गया कि होटल के पिछले हिस्से से दीवार फांद कर कूदते-फांदते और गिरते-पड़ते लोग भागने लगे। चार युवतियां डांस करते हुए मिलीं। 24 से अधिक युवक भी शराब पार्टी में झूमते मिले। बिना अनुमति के चल रहे डांस और शराब पार्टी को लेकर पुलिस सभी को लेकर थाने चली गई। लिखा पढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।