jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

MP news: 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा,

नर्मदापुरम.जिले के थाना पथरोटा पुलिस थाना अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 वर्ष की सजा सुनाई है। जिला अभियोजन अधिकारी राजकुमार नेमा ने बताया की आरोपी राजेश ने 17 वर्षीया नाबालिग के साथ 15 दिसंबर 2021 को उसकी सहमति के बिना गलत काम किया था।

- Install Android App -

इंदौर खंडवा में किराए के कमरे में लेकर रखा

20 दिसंबर को वह उसे बहला- फुसलाकर इन्दौर एवं खंडवा भी ले गया। किराए के कमरे में रखा, उसके साथ कई बार गलत काम किया। माता-पिता की रिपोर्ट पर थाना पथरोटा पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया। बयान के आधार पर अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार किया। विवेचना उपरांत उसके खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश हुआ। साक्ष्य तथा डीएनए रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को पीड़िता के साथ गलत काम करने के अपराध का दोषी पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो हजार जुर्माने से दंडित किया है। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक लखन सिंह भेदी ने की।