jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

MP Big News : वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बंधक बना कर पीटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा : बुधवार को वेलेंनटाइन डे पर युवक युवती एक दूसरे से प्रेम का इजहार कर रहे थे। एक दूसरे को गिफ्ट दे रहे थे। वही  गाडरवाड़ा का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा आया तो युवक को 8 घंटे तक मकान में बंधक बनाया और उसकी पिटाई की गई। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा निवासी युवक अनुराग जाटव की दोस्ती छिंदवाड़ा की युवती से इंटरनेट पर  सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई थी। इसी कारण वह बुधवार को अपनी प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा आया था। इधर उसके आने की भनक युवती के परिचितो को लग गई। इनमे सैजू, अभय और मुकेश ने युवक को पकड़ लिया और उसे सैजू के मकान में ले जाकर बंधक बनाया। अनुराग को मंगलवार की दोपहर से रात 8 बजे तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने अनुराग के साथ मारपीट भी  की| उसके मोबाईल से उसके माता-पिता को फोन छिंदवाड़ा आने को कहा। अनुराग के परिजनों ने गाडरवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत की। युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस कर उसका पता लगाया और गाडरवाड़ा पुलिस ने छिंदवाड़ा में देहात थाना में संपर्क किया। जहां पुलिस ने युवक को रिहा कराने के बाद उसे छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छिंदवाड़ा देहात थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।