jhankar
ब्रेकिंग
पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें इटारसी में ‘वर्क फ्रॉम होम’ टास्क के नाम पर 3.36 लाख की ठगी,  फरमान खान को केरलम हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक इंदौर में IDA बिल्डिंग में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा श्रमिकों ने लगाया जाम, नए श्रम कानून के तहत 8 घंटे काम का मांगा 25 हजार वेतन

MP NEWS : 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या, दरिंदा आरोपी गिरफ्तार, घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर !

10 फरवरी को 6 साल की बच्ची को सरसों के खेत में ले जाकर आरोपी ने रेप किया था

मकड़ाई समाचार शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बीते दिनों 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रेप के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग आरोपी के घर में प्रशासन ने बुलडोजर भी चला दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

- Install Android App -

दरअसल पूरा मामला करैरा थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव का है, जहां 10 फरवरी को 6 साल की बच्ची को सरसों के खेत में ले जाकर आरोपी ने रेप किया था। उसके बाद बच्ची को मौत के घाट उतरा दिया था। आरोपी हाथरस गांव का रहने वाले 15 साल का नाबालिग छात्र है।

हालांकि बीती दिनों पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली थी। जिसके बाद प्रशासन ने आज सुबह ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को नेस्तनाबूद कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद नाबालिग को कोर्ट में पेश किया जाएगा।