jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

MP NEWS: फिल्मी स्टाइल में वाहनों में सवार होकर तलवार बंदूक लेकर आए 2 दर्जन से अधिक हमलावर, जमकर हुई मारपीट , गोली लगने से दलित महिला की हुई मौत

सरकारी जमीन मे गाय बांधने को लेकर हुआ था विवाद

मकडाई एक्सप्रेस 24 मन्दसौर । जिले की गरोठ तहसील के ग्राम ढाकनी में सरकारी जमीन पर गाय बांधने के का विवाद इतना बड़ा कि फायरिंग मे महिला की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

सरकारी जमीन पर शेड निर्माण का था विवाद।

ग्राम ढाकनी निवासी बलराम और उसके परिवार का विवाद शासकीय भूमि पर शेड निर्माण को लेकर हुआ। जानकारी के अनुसार बालाराम का बैंड व्यवसाय है। घटना के समय शुक्रवार को वह शासकीय भूमि पर अपनी गायों के लिए शेड बना रहा था, जिसको लेकर विवाद हो गया। विवाद में गोली चली और सुगनाबाई पत्नी बलराम सुर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

तलवार बन्दूक लेकर आये थे हमलावर

- Install Android App -

लोगो का कहना है कि पांच वाहनों से लगभग 30 आरोपित हमला करने की नीयत से बंदूकें, तलवार और लाठी-डंडे लेकर आए थे। इस दौरान फायरिंग मे महिला को गोली लगने से मौत हो गई ।

सुगना के बेटे सुखदेव और पति बलराम ने बताया कि गांव के नरेंद्रसिंह और उसके पिता ने हमला कराया है। बलराम के हाथ में भी गोली लगी है। उन्हें मंदसौर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गरोठ अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। गरोठ एएसपी हेमलता कुरील भी अस्पताल पहुंची।

लोगों ने किया चक्काजाम

हमले के बाद समाज के लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दलित समाज के लोगों ने गरोठ नगर में थाने के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। इसके अलावा बोलिया रोड, शामगढ़ रोड पर भी चक्काजाम किया गया।

पुलिस कर रही आरोपियो की तलाश।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में हमलावरों के नाम अर्जुनसिंह, नरेंद्रसिंह, जेलरसिंह, प्रतापसिंह पता चले हैं। सभी की तलाश की जा रही है।