jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

MP NEWS : चोरी का मास्टर माइंड निकला CRPF का बर्खास्त जवान, चार देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली

मकड़ाई समाचार गुना। गुना जिले की कैंट थाना पुलिस ने सीआरपीएफ से बर्खास्त एक जवान को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त से आए बर्खास्त सीआरपीएफ जवान का नाम सुनील कुमार है। जिसके पास से सीआरपीएफ और थलसेना का परिचय पत्र मिला है। इसके साथ ही उसके पास से एक पिस्टल, 54 हजार रुपए की भारतीय और विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। यह मुद्रा अमेरिका, चीन, सऊदी अरब की मुद्रा मिली। यह बदमाश गुना की भगत सिंह कॉलोनी में हुई चोरी का मोस्ट वांटेड आरोपी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के दो साथी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

ये है मामला 23 अगस्त 2021 को गुना की भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले सुनील शर्मा के घर चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराते हुए बताया था कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और 55 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरु की तो सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली थी। गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपियों की तलाश में एक टीम हरियाणा की तरफ तो दूसरी टीम देवास, इंदौर, बड़वानी की तरफ रवाना हुई। देवास पहुंची टीम को पता लगा कि गुना में चोरी करने वाले आरोपी देवास के एक होटल में रुके थे, उक्त होटल से आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर की जानकारी पुलिस टीम ने ली, इसके बाद जानकारी लगी कि ये दोनों व्यक्ति हरियाणा के ही हैं। इस जानकारी के बाद दोनों टीमें जब वापस गुना की ओर आ रही थीं उसी समय म्याना के पास चौका चूल्हा होटल के बाहर उक्त नम्बर की कार खड़ी हुई दिखाई दी, जिसमें एक व्यक्ति भी बैठा हुआ था, पुलिस द्वारा उक्त कार में बैठे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र रोशनलाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम थानेसर, रवासपुर कुरुक्षेत्र हरियाणा का होना बताया।

आरोपी के पास मिली पिस्टल और विदेशी मुद्रा पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 32 एमएम की एक देशी पिस्टल, 4 जिन्दा राउन्ड, करीबन 70 हजार रुपए की चार देशों की विदेशी मुद्रा, जिसमें 7200 अमेरिकन डॉलर, 100 फीलीपींस डॉलर, 10 चायनीज युआन एवं पांच यूएई दिरहम मुद्रा शामिल है। उसके पास से चार मोबाइल, दो आधार कार्ड, सीआरपीएफ का फर्जी आईडी कार्ड, आर्मी केंटीन कार्ड भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। इसके अलावा 54 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयोग की गई कार भी जब्त कर ली है। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि वो 2007 में सीआरपीएफ की दुर्गापुर पश्चिम बंगाल बटालियन में भर्ती हुआ था और साल 2018 में उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था।