jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

MP News : दरगाह के अंदर मिली किशोरी की हाथ-पैर बंधी लाश, हत्यारे ने नाक भी काटी

सुबह जब कुछ लोग दरगाह के अंदर पहुंचे तो झाड़‍ियों अंदर उसका शव पड़ा देखा

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। बुरहानपुर शहर के गणपति नाका क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एक दरगाह में सत्रह वर्षीय किशोरी का शव पाया गया है। किशोरी के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। हत्यारे ने किशोरी की नाक भी काटी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राहुल लोढा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा की किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। जानकारी के मुताबिक किशोरी दरगाह के पास लगे क्षेत्र की ही रहने वाली है जो कल रात से लापता थी। परिजन रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन सुबह उसका शव दरगाह के अंदर झाड़ी में मिला। पुलिस जांच कर रही है कि रात में यहां पर कौन-कौन आया था, इसके साथ ही आखिरी बार किशोरी किसके साथ दिखी थी।

- Install Android App -

किशोरी का शव मिलने के बाद फैली सनसनी

बुरहानपुर में दरगाहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब कुछ लोग दरगाह के अंदर पहुंचे तो झाड़‍ियों अंदर उसका शव पड़ा देखा। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना आस-पास के लोगों और पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनकी बेटी के साथ ऐसी वारदात कौन कर सकता है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश शूरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।