jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना 2024: राज्य की विधवा महिलाओं को मिलेगा ₹600 महीने का लाभ, यहां देखें पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है| इन सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश की विधवा महिला प्राप्त कर रही है| परंतु आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणी पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं| योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाएं ₹600 महीने का आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकती हैं| योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे, आवेदन प्रक्रिया एवं जरूरी दस्तावेज की जानकारी आज की इस आर्टिकल में आपको प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम के तहत राज्य की विधवा महिलाओं के लिए कल्याणी पेंशन योजना का संचालन किया गया है| योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर हर महीने ₹600 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती हैं| यह पैसा प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है| योजना का लाभ लेने के लिए महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है| इस योजना के लिए लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आगे आपको आर्टिकल में प्रदान की जाएगी| योजना में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन फार्म जमा किए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना के लिए पात्रता –

इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पत्रताएं इस प्रकार हैं।
1. योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
2. महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
4. किसी भी प्रकार की शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
5. पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
6. महिला का स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
7. बीपीएल राशन कार्ड एवं गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

अगर आप ऊपर बताई गई इन सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करते हैं तो आप इस योजना में आवेदन फार्म जमा कर ₹600 महीने का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| आगे आपको आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

कल्याणी पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं।
1. आधार कार्ड
2. समग्र आईडी
3. बैंक पासबुक
4. मूल निवासी प्रमाण पत्र
5. पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
6. पासपोर्ट साइज फोटो
7. मोबाइल नंबर

- Install Android App -

इन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आप योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं| योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन फार्म स्वीकार किए जाते हैं।

कल्याणी पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, इसके लिए आपको बताई जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. यहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. वेबसाइट के मेन्यू में दिखाई दे रहे विकल्प पेंशन योजना हेतु आवेदन पर क्लिक करना है।
4. अब आपके सामने दिखाई दे रहे हैं विकल्प में से मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना का चयन करना होगा।
5. अब आपके सामने कल्याणी पेंशन योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
6. आवेदन फार्म में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।
7. योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
8. सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन फार्म को जमा कर दीजिए।

इस प्रकार आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर ₹600 महीने आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

________________________________

यह भी पढ़े –