ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

आयुष्मान भारत योजना 2024 : नई लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे देखे अपना नाम, मिलेगा 5 लाख का मुक्त उपचार

भारत सरकार द्वारा देश भर के आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली परिवारों के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची जारी कर दी है| अगर आप इस योजना में आवेदन फार्म जमा कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको अपना नाम भारत सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में चेक करना होगा| इस सूची में जिन नागरिकों को सरकार द्वारा पात्र घोषित किया गया है, केवल वही नागरिक योजना में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं| आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश भर के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ प्रदान करने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा रही है| अब तक देश भर में 5 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं| अगर आप इस योजना के अंतर्गत पात्र है और अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आगे आपको आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार लाभार्थी को सालाना ₹500000 का मुफ्त उपचार प्रदान करती है| योजना में भारत सरकार द्वारा 1500 से अधिक बीमारियों को शामिल किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी सूची 2024 –

जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, उन सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार द्वारा लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है| चलिए जानते हैं, किस तरह आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
1. सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. यहां आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ दिखाई देगा।
3. अब आपके यहां दिखाई दे रहे लाभार्थी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
4. यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए वेरीफाई करना होगा।
5. अब आप यहां पर दिखाई दे रहे अपने राज्य का चयन कर लीजिए।
6. अब आप अपने राज्य की आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
7. यहां आपको दिखाई दे रहा है आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
8. अब आपके यहां पर अपने जिले एवं अपने तहसील और ग्राम पंचायत का चयन करना है।
9. आपके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
10. अगर सूची में आपका नाम पाया जाता है, तो आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम पता कर सकते हैं| अगर सूची में आपका नाम पाया जाता है, तो आप सालाना ₹500000 तक का मुक्त उपचार कर सकते हैं एवं किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं| आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड और राशन कार्ड की आवश्यकता लगती है| इन दो जरूरी दस्तावेजों के साथ अब अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

Don`t copy text!