jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

MP ; केबिनेट मंत्री बोले में भी बचपन मे सब्जी बेचता था। बेटी अंकिता का किया सम्मान,

मुसाखेड़ी चौराहे पर सब्जी बेचने वाली अंकिता अब बन गई हैं जज।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा भोपाल।
आज मुझे संघर्ष के वह दिन याद आ गए जब मैं खुद अपने माता पिता के साथ सब्जी बेचा करता था। मूसाखेड़ी की सड़कों पर सब्जी बेचने वाली बेटी अंकिता नागर के हाथों में अब न्याय की तराजू है। मध्यप्रदेश की अन्य बेटियां भी अब अंकिता से प्रेरणा लेकर अपनी मुश्किलों को पीछे छोड़ सफलता के पथ पर अग्रसर होंगी।
यह विचार मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री व हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हाल ही में जज की परीक्षा पास करने वाली अंकिता नागर से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि आज मैं बेहद भावुक हूं। मैं भी अपने माता-पिता की सहायता के लिए सब्जी बेचा करता था। तेज बारिश हो या कितनी भी ठंड पड़े, सुबह जल्दी उठकर मंडी से सब्जी लाना फिर उसे दुकान पर सजाना… यही मेरी और मेरे परिवार की दिनचर्या थी। छावनी में आईके कॉलेज के गेट के समीप हमारी दुकान हुआ करती थी।
सब्जी की दुकान से ही वक्त निकालकर मैं पढ़ाई किया करता था। जब मुझे बेटी अंकिता नागर के बारे में पता चला तो आंखों के सामने 40-50 साल पहले के वह दृश्य दोबारा किसी चलचित्र की भांति घूम गए। इसलिए मैं बेटी अंकिता से मिलने खुद उनके घर आया और तमाम मुश्किलों के बीच अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले उनके पिता श्री अशोक नागर और मां श्रीमती लक्ष्मी नागर का भी सम्मान किया। मंत्री श्री सिलावट ने इस दौरान अपनी बेटी को आगे बढ़ाने वाले उनके माता-पिता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बेटी अंकिता की सफलता पर ख़ुशी व्यक्त की। बेटी अंकिता की सफलता इस बात का प्रमाण है की मेहनत के दम पर उच्च शिखर को छुआ जा सकता है। एक सब्जी बेचने वाला प्रदेश का कैबिनेट मंत्री बन सकता है, एक बेटी जज बन सकती है तो मेहनत और लगन से अन्य बच्चे भी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है की सभी लाडली बेटियां आगे बढ़े, बेहतर शिक्षा हासिल करें और करियर की नई ऊंचाइयों को छूएं।
अपने सम्मान से अभिभूत सुश्री अंकिता नागर ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि मंत्री मेरे घर आए और हमारा सम्मान किया। यह जानकर मुझे खुशी हुई कि वह भी हमारी ही तरह सब्जी बेचा करते थे। मंत्री श्री सिलावट के प्रेरणा दाई शब्दों से मेरा हौसला और भी बढ़ा है। इस अवसर पर सर्वश्री देवकीनंदन सिलावट, चंकी कुमावत, अशोक यादव, दिलीप चौधरी, ओम गणावा, प्रेम प्रजापति आदि भी मौजूद थे।