jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

MP में किन्नर से अननैचुरल सेक्स : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दूरियां बनाने पर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

जब किन्नर को पता लगा की आरोपी शादीशुदा है, तो उससे दूरियां बना ली और संपर्क तोड़ दिया

मकड़ाई समाचार शहडोल। महिलाओं और युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर दुरचार के मामले सामने आते रहे है, लेकिन शहडोल जिले में एक किन्नर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने किन्नर को शादी का झांसा देकर जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

कोतवाली अंतर्गत रहने वाली एक किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि दीपावली के समय बधाई मांगते समय शब्बीर खान नामक युवक से जान पहचान हुई थी। देखते ही देखते दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इस दौरान शब्बीर किन्नर से शादी की बात कहते हुए कई बार जबरन अप्राकृतिक ढंग से किया, जिसका किन्नर विरोध करती रही।

जब किन्नर को पता लगा की शब्बीर शादी शुदा है, तो उससे दूरियां बना ली और संपर्क तोड़ दिया। यह बात शब्बीर को नागवार गुजरी और वह उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे आहत किन्नर ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 377, 354 घ, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं इस मामले में शहडोल एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि एक किन्नर के साथ अन नेचुरल सेक्सुअल इंटरकोर्स एक व्यक्ति के द्वारा किया गया है। जिसकी शिकयायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।