आईपीएल के लिए साल 2021 बुरा रहा। कोरोना की दूसरी लहर के कारण टुर्नामेंट बीच में ही रोक दिया गया। ताजा खबर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कैंप से आ रही हैं। यहां 2022 की आईपीएल नीलामी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चर्चा के केंद्र में हैं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)। धोनी लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि माही अगले सीजन में CSK क कप्तान रहेंगे या कोच बन जाएंगे। MS Dhoni के फैन्स के लिए तो आज यह सबसे बड़ा मुद्दा है। वैसे कहा जा रहा है कि अभी MS Dhoni को एक सीजन के लिए और कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। इसके बाद भी वे फ्रैंजाइजी का साथ नहीं छोड़ेंगे और कोच के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे।
2020 रहा था खराब, धोनी ने 2021 में फिर दिखाया दम: 2020 का आईपीएल सीजन धोनी की टीम के लिए खराब रहा था। CSK अपने इतिहास में पहली बार प्लेऑफ़ में पहुंचने में विफल रही थी। वहीं धोनी ने 2021 में टीम के प्रदर्शन को सुधारा। जब भारत में COVID-19 के बढ़ते मामलों के कारण मई में IPL 2021 को निलंबित कर दिया गया था, तब सीएसके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी।
MS Dhoni के लिए अगला साल होगा अहम: अब अटकले हैं कि 2022 में नीलामी से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा केवल चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी जाएगी, प्रशंसक सोच रहे हैं कि क्या धोनी को सीएसके द्वारा रिटेन किया जाएगा। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन के मुताबिक- इसका जवाब है हां। अगर ऐसा है, तो पूरी संभावना है कि 39 साल के MS Dhoni एक बार फिर कप्तानी करते नजर आएंगे।
एमएस धोनी पर ब्रैड हॉग का ट्वीट: इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने इस बात का खंडन किया कि धोनी आईपीएल में दूसरी टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर धोनी सीएसके के लिए एक खिलाड़ी के रूप में नहीं खेले तो एक कोच की भूमिका में नजर जाएंगे। हॉग ने ट्विटर पर लिखा, एमएस धोनी CSK नहीं छोड़ रहे हैं। वह फ्रैंचाइजी के महाराजा हैं।