jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Murder News : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस को नही मिला कोई सुराग

अपराध की दुनिया में लोगो में अब पुलिस का डर नही है। माहौल ये भी है कि किराये पर बदमाशो को बुलाकर किसी पर भी हमला करवा देते हैं। जब राजनेता और दमदार लोगो के उपर गोली चलाने जैसी घटनाएं हो सकती है तो आम आदमी कि इन बदमाशो के सामने क्या विसात है।

मकडऋाई एक्सप्रेस बिहार। सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता शिवजी तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में गोली लगने से उनका रिश्ते में पत्नी का भाई भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसारसोमवार की रात भाजपा नेता शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

- Install Android App -

बदमाशो ने चलाई गोली

इसी दौरान रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस अधिकारी फिरोज आलम ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिवजी तिवारी पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता तथा रामनगर वार्ड के भाजपा अध्यक्ष थे। उनके निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है।