jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Murena News : मुनीम से 3 किलों से ज्यादा सोने के जेवर की लूट का पुलिस ने किया खुलासा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। एक माह पूर्व ग्वालियर निवासी व्यापारी के मुनीम से लूट का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया है। ज्ञात हो कि बागचीनी क्षेत्र के कटबरी हनुमान मंदिर के पास मुनीम से हुई तीन किलो से अधिक सोने के गहनों की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफतार 

- Install Android App -

मामलों में लिप्त आरोपियों में से पुलिस ने 7 को गिरफतार किया है। पहले पकड़े गए आरोपियों के पास से 600 ग्राम सोने के जेवर गिरफतार किया है। इसके बाद शेष गहनों के लिए उप्र के औरेया जिलों में पुलिस द्वारा एक आरोपी के घर दबिश दी गई। जहां आरोपी के घर में बने शौचालय से बरामद किए गए। कुल मिलाकर अभी पुलिस के हत्थें 7 आरोपी चढ़े है।पुलिस की तफतीश में मुनीम से की गई लूट के जेवर बरामद कर लिए गए है।

डेढ़ माह की तफतीश में पूरा माल बरामद

ज्ञात हो कि ग्वालियर के बीपी ज्वैलर्स मालिक राहुल गोयल ने अपने मुनीम शैलू अग्रवाल के साथ तीन किलो से अधिक सोने के जेवर सराफा दुकानों के लिए भेजे थें इसी बीच कुछ बदमाशों ने मुनीम और वाहन चालक रविद्र से मारपीट कर जेवर छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने जब मामले खोज की तो वाहन चालक रविद्र पाल के रिश्तेदारों लूट की थीं। पुलिस ने रविंद्र पाल सहित, अजय पाल बघेल, अजय रजक, सतेंद्र यादव, विवेक यादव को आरोपित बनाया। इस मामले में सतेंद्र यादव, विवेक यादव पर ही पूरा माल था और यही दोनों गहनों के साथ फरार हो गए थे। पुलिस ने डेढ़ माह की तफतीश में सतेंद्र यादव निवासी बेला भवानीपुरा, औरेया जिला उत्तरप्रदेश के घर से पूरा माल बरामद कर लिया।