jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली

Murena News : नशे में धुत्त दुल्हा गिरा घोड़ी से तो दुल्हन ने दरवाजे से लौटा दी बारात

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। दरवाजे पर दुल्हन वरमाला लेकर खड़ी है और नशे में घुत्त दुल्हा अपने बारातियों के साथ घोड़ी से उतरते गिर पड़ा बमुश्किल से दोस्तो के सहारे लड़खड़ाकर चल पा रहा था यह नजारा देख दुल्हन ऐसे आक्रोशित हो गई और शराबी दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया रात दरवाजे से लौटा दी। मामला नगरा थाना क्षेत्र के भदावली गांव का है।

दुल्हा दुल्हन के परिजन रात भर थाने में बैठे

इधर बारात लौटाने के बाद दुल्हन को समझाईश भी दी गई मगर वह नही मानी। इसके बाद दोनो पक्षो में कही सुनी और अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे दूल्हा और परिजनों ने दुल्हन पक्ष पर रुपये ऐंठने और मारपीट के आरोप लगाए है।

- Install Android App -

दुल्हन ने बारात दरवाजे से लौटा दी

जिले के ग्राम लहार निवासी वीरेंद्र राजावत अपने बेटे की बारात लेकर भदावली आए थे।गांव के बाहर एक भवन में बारात रुकी थी। आधी रात को बैंड.बाजों के साथ नाचते.गाते हुए बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची।  दुल्हन के परिवार ने पुलिस को दुल्हन पक्ष ने पुलिस को बताया कि बारात में दुल्हे ने दोस्ताें के साथ शराब पी। दूल्हा जब दुल्हन के दरवाजे पर घोड़ी से उतरते समय जमीन पर गिर पड़ा। हालात ये थे कि वह खुद से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था दोस्तो की मदद से दूल्हा लड़खड़ाते हुए चला और फिर गिर गया। इधर दुल्हन पौर.टीका की रस्म के लिए दुल्हे की अगवानी के लिए दुल्हन माला लिए दरवाजे पर खड़ी थी उसने यह नजारा देखा तो रोने लगी और शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया।दुल्हन ने बारात दरवाजे से लौटा दी। दूल्हा पक्ष के लोग भी भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

पुलिस को जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची जहां पर दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। दुल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाए कि शादी के खर्चे के एवज में 4.90लाख रुपये की मांग की है। पुलिस ने दोनो पक्षो की बात सुनी है और समझाईश दे रही है।