jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

UP News: यूपी में दोनो शहजादो की फिल्म शूटिंग चल रही, जिसका पहले ही रिजेक्शन हो चुका है- पीएम मोदी

शुक्रवार को उप्र के अमरोहा में एक चुनावी सभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी दो शहजादों की फिल्म की शूटिंग चल रही है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अमरोहा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियो  ने अपनी अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उप्र के अमरोहा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

यह लोग सनातन का अपमान करते

- Install Android App -

पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी दो शहजादों की फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म को जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है।पीएम मोदी ने कहा यह लोग सनातन का अपमान करते है। मै अभी द्वारका गया और समुद्र में नीचे जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि समुद्र के नीचे पूजा करने योग्य कुछ है ही नहीं।

यह हमेशा हमारी आस्था पर हमला करते हैं

इस बार यूपी में दोनो शहजादो की फिल्म शूटिंग चल रही है। जिसका पहले है रिजेक्शन हो चुका है। ये परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर लोगो से वोट मांगने निकलते हैं। यह हमेशा हमारी आस्था पर हमला करते हैं जो कांग्रेस के प्रत्याशी है वह भारत माता की जय नही बोल पाते है। जब अयोध्या में राम मंदिर बना तो कांग्रेस और सपा दोनो ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।ये गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं।
अपने राजनीतिक स्वार्थ के चक्कर में हमारी हजारो वर्षो की आस्था और भक्ति को वोटबैंक के लिए खारिज कर रहे है।बिहार और उत्तर प्रदेश में के यदुवंशी नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि आप श्रीकृष्ण और द्वारका का अपमान करने वालों के साथ कैसे समझौता कर सकते हो।