jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

मुस्लिम युवक ने नाबालिग पर बनाया जबरन प्यार का दबाव, 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

बड़वानी। जिले के पलसूद नगर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक नाबालिग छात्रा पर जबरन प्यार करने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता 15 वर्ष की है और कक्षा 10वीं की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि छात्रा पर फैजान नामक युवक से बातचीत और संबंध बनाने का दबाव डाला जा रहा था। आरोप है कि फैजान और उसके साथी कई बार छात्रा का पीछा करते थे और मना करने पर धमकी भी देते थे। धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पिता और हिंदु संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

- Install Android App -

पुलिस ने इन धाराओं में किया केस दर्ज
शिकायत के बावजूद शुरुआती 24 घंटे तक कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया। विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 78, 351(2), 3(5), मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 की धारा 3 व 5 तथा पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फैजान पिता जुल्फकार सहित कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।