jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद”- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और इजराइल गहराते आपसी रिश्ते

पीएम मोदी और इजराइल पीएम नेतान्याहू की फोन पर हुई चर्चा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं ने इसके पहले शुक्रवार को फोन पर बातचीत की थी, जिसे पश्चिम एशिया के हालात और भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी थी।

- Install Android App -

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद। हम मिलकर इजरायल और भारत के बीच रिश्तों को और मजबूत करते रहेंगे।” नेतन्याहू भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने इजरायली समकक्ष से बातचीत की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया।

हमने भारत और इजरायल के बीच खास रणनीतिक साझेदारी के अलग-अलग पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की, जो लगातार मजबूत और विकसित हो रही है। हमने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने बातचीत के बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि दोनों नेता भविष्य में संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।