jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान

हरदा। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय पंडित श्री कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत नेत्रदान कर मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। उनके इस निर्णय से जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई रोशनी आने की उम्मीद है।

स्वर्गीय पंडित कैलाश चंद चौबे, स्वर्गीय पंडित श्री कस्तूरमल जी चौबे के सुपुत्र, श्री शंकरलाल जी एवं श्री कृष्णमुरारी जी चौबे के भाई, राजू जी चौबे के काकाजी, श्री राकेश चौबे, मुकेश चौबे एवं रितेश चौबे के पिताजी तथा कार्तिक, कृष्णा एवं केशव चौबे के दादाजी थे।

- Install Android App -

परिवार द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के सामने सेवा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की गई है। नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लौटाना वास्तव में एक महान पुण्य कार्य है।

उक्त जानकारी परशुराम सेना के नितिन जोशी द्वारा दी गई। समाजजनों ने स्वर्गीय पंडित कैलाश चंद चौबे के इस प्रेरणादायक कार्य और परिवार के इस निर्णय की सराहना की है।