jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

09 से 17 अगस्त तक हरदा जिले में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’

तिरंगा रैली, मैराथन, शहीद सम्मान सहित 9 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला

हरदा : म.प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

- Install Android App -

अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेन्द्र तिवारी सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में अभियान के तहत जिले में 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनआरएलएम द्वारा 9 अगस्त को तिरंगा मेला, 10 अगस्त को विभागीय उन्मुखीकरण बैठक एवं शपथ ग्रहण, 11 अगस्त को तिरंगा रैली,

12 अगस्त को तिरंगा मैराथन एवं वंदे मातरम गान, 13 अगस्त को निबंध, रंगोली एवं वाहन रैली, 14 अगस्त को शहीद सम्मान समारोह एवं प्रभात फेरी, 15 अगस्त को ध्वजारोहण, 16 अगस्त को चित्र प्रदर्शनी एवं 17 अगस्त को संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायतें, ग्राम पंचायतें, स्व-सहायता समूह, एनसीसी, एनएस एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं विवरण www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।