jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

टिमरनी। ग्राम डगांवानीमा में किसान के घर हुई चोरी के मामले में टिमरनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात ग्राम डगांवानीमा निवासी किसान रुपसिंह जाट के घर में अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते दाखिल हुए थे। चोरों ने गोदरेज की अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के पुश्तैनी व इस्तेमाल किए जाने वाले जेवरात, पर्स एवं दस्तावेजों का सामान चोरी कर लिया था। मामले में टिमरनी थाने में अपराध क्रमांक 428/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी और साइबर तकनीक से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के पर्यवेक्षण में पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

- Install Android App -

चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में रोहित उर्फ परदेशी राठौर (19), कंचन राठौर (40), शेरसिंह राठौर (48) तीनों निवासी जामुनिया, थाना सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम तथा चोरी का माल खरीदने वाले नरेंद्र सोनी (41), निवासी अभिषेक नगर, जिला नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले में धारा 317(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। वहीं अभिरक्षा से फरार आरोपी मोनू सोलंकी (19), निवासी धावड़ा घाट, थाना शिवपुर, जिला नर्मदापुरम की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार उससे चोरी का कुछ और माल बरामद होना शेष है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा के निर्देशन में की गई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, आरपी कवरेती, उपनिरीक्षक मनोज दुबे, प्रकाश सोलंकी, संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, उदयराम सिंह चौहान सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।