jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमावासी की सड़क दुर्घटना में मौत, दो युवक घायल

ओंकारेश्वर। मां नर्मदा की पवित्र परिक्रमा का पहला ही दिन एक दर्दनाक हादसे की भेंट चढ़ गया। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे ओंकारेश्वर-मोरटक्का सड़क मार्ग पर बंधन गार्डन के पास बाइक सवार ने महाराष्ट्र के श्रद्धालु परिक्रमावासी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरुण मुरलीधर ताजने (59) निवासी संगमनेर जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक ने अरुण ताजने को पीछे से टक्कर मारी। जिससे वे सड़क किनारे काफी दूर जा गिरे। उन्हें तत्काल बड़वाह अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि ह्यूमन (21) पिता हीरालाल, निवासी ज्ञानकुंड आश्रम जिला बालोद और नीलम (20) पिता रतन गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़वाह अस्पताल भेजा गया। जहां से ह्यूमन को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सब्जी लेने बड़वाह जा रहे थे।

मृतक अरुण ताजने के साले भाऊसाहब पांडुरंग ने बताया कि अरुण ने शनिवार दोपहर 2 बजे मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की थी। वे कृषि उपज मंडी समिति में क्लर्क पद पर कार्यरत थे और दो महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो सभी विवाहित हैं। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। आपको बता दें कि ओंकारेश्वर-मोरटक्का सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण मार्ग की हालत कई स्थानों पर बेहद खराब है। इसी वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।