मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नीमच। जिले के मनासा के ग्राम बंजारी में एक तेंदूआ मरा मिला हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुचें और मुआयना किया। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर मृत होना बताया जा रहा है। शिकारी द्वारा घायल किए जाने जैसी कोई बात नही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मनासा वन मंडल कार्यालय में उपवन मंडलाधिकारी आर आर परमार को सूचना मिली की मनासा रोड पर ग्राम बंजारी के पास तेदुआ मरा पड़ा है। वनविभाग के अधिकारी, मेडिकल स्टाफ कर्म चारी आदि घटना स्थल पर पहुंचे उन्होने वहां पर निरीक्षण मुआयना किया और मेडिकल टीम ने तत्काल मौके पर ही तेंदुआ के पोस्टमार्टम किया। शाम करीब 4 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। परमार ने बताया है कि तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। सड़क पर अज्ञात वाहन के साथ रगड़ने से उसका आधा हिस्सा क्षत.विक्षत हो गया। वन विभाग अधिकारी ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग...
हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2...
MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड...
बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम
मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ...
लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि...
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गाय, पशुपालन योजना का नाम बदला। जानें नई M...
MP Big Breking News: सरकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाई और 2972 पदो निकाली भर्ती: हजारों बेरोजगारो स...
हरदा: एमडी ड्रग्स, अफीम तथा शराब छुड़वाने के लिए डॉक्टर विशाल सिंह बघेल दिलाएंगे निःशुल्क परामर्श.

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |