jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

नेमावर न्यूज़ : मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले हंडिया के नर्मदा परिक्रमा वासी — तपोभूमि में मिला स्नेह, यात्रियों ने बस संचालक की दिल से सराहना की

नेमावर/हंडिया।

मां नर्मदा की परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा को शांति देने वाला आध्यात्मिक अनुभव है।इसी पावन साधना में हंडिया के हमारे प्रतिनिधि  सुमित खत्री के  पिताजी इन दिनों बस द्वारा मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं।

कल शाम परिक्रमा दल जब सिद्धनाथ महादेव की नगरी नेमावर पहुंचा, तो पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से भर गया। नेमावर पहुंचकर मैं उनसे मिला और परिक्रमा में साथ चल रहे सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक “नर्मदे हर” कहा। यात्रियों के चेहरे पर भी अपार खुशी और अपनापन देखने को मिला।

- Install Android App -

परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने खास तौर पर बस संचालक रामपाल सिंह राजपूत भैया की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। यात्रियों का कहना था—

“रामपाल भैया की बस में यात्रा करना परिवार जैसा अनुभव देता है। भोजन, विश्राम, सुरक्षा और अनुशासन—हर बात का बेहद ध्यान रखते हैं।”

 

नेमावर की पवित्र धरती पर सभी परिक्रमा वासियों ने मां नर्मदा के चरणों में नमन किया और आज सुबह आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।

 

मां नर्मदा सबकी यात्रा को सफल, सुरक्षित और मंगलमय बनाए—यही शुभकामना।