jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

अब जंगली जानवरों और फसल के नुकसान को भी कवर करेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब जंगली जानवरों और अत्याधिक बारिश के कारण बाढ़ या जलभराव होने से फसल नुकसान को भी कवर करेगी। किसानों को दिए एक वीडियो संदेश में चौहान ने कहा कि मैं आज आपको खुशखबरी दे रहा हूं… दो नुकसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवर नहीं किए गए थे और इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। जंगली जानवरों के कारण फसलों को नुकसान। अधिक बारिश के कारण बाढ़ या जलभराव से फसलों को नुकसान।

मीडिया रिपोर्अ के मुताबिक कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना के तहत कवर किए जा रहे हैं। अगर जंगली जानवर से फसलों को नुकसान पहुंचता हैं, तो उसकी भरपाई की जाएगी। अगर जलभराव के कारण फसलों को नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई की जाएगी। इस घोषणा से उन हज़ारों किसानों को लाभ होगा, जिन्हें पहले इन प्राकृतिक कारकों से नुकसान हुआ था, लेकिन वे बीमा दावों के लिए अपात्र थे।

- Install Android App -

चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि 2024-25 में फसल उत्पादन का अंतिम अनुमान बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 8 फीसदी ज्यादा है। चौहान ने लिखा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि हमारे किसान भाई-बहनों ने अपनी कड़ी मेहनत से खाद्यान्न उत्पादन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2024-25 में फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान बताते हैं कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 8 फीसदी ज्यादा है। यह उपलब्धि किसानों की कड़ी मेहनत, आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग और केंद्र की नीतियों का सामूहिक परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से ज्यादा की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। पोस्ट में लिखा है कि पिछले दस सालों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से ज्यादा की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। चावल, गेहूं, मक्का और बाजरा समेत सभी प्रमुख फसलों में उल्लेखनीय वृद्धि देश की कृषि शक्ति और केंद्र सरकार की नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।