तुलाई, छायापानी, हम्मालों की व्यवस्था का किया जा रहा निरीक्षण
किसानों के लिए विश्राम की भी व्यवस्था
हरदा : जिले में गेहूँ उपार्जन व्यवस्था को किसानों के लिये सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा सतत मानिटरिंग की जा रही है. जिले के प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारी निरन्तर उपार्जन केन्द्रों पर पहुँच कर उपार्जन व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है. निरीक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है.
शनिवार को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी टिमरनी श्री संजीव नागू ,तहसीलदार हंडिया श्री वीरेन्द्र उइके सहित अन्य अधिकारियों ने अपने क्षेत्र अंतर्गत उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं.अधिकारियों ने उपार्जन केन्द्रों पर तुलाई एवं हम्माल व्यवस्था देखी .साथ ही यहां आने वाले कृषकों के लिए छाया- पानी एवं विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की.

