jhankar
ब्रेकिंग
घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें इटारसी में ‘वर्क फ्रॉम होम’ टास्क के नाम पर 3.36 लाख की ठगी,  फरमान खान को केरलम हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें

हरदा : सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण संतुष्टीपूर्ण तरीके से करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्ड न हो। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये।

- Install Android App -

उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में मूंग फसल को ध्यान में रखते हुए कीटनाशक दवाओं व उर्वरकों के सैम्पल लेने के निर्देश भी दिये। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी पटवारियों की नियमित बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें।

कलेक्टर ने बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सौंपे गये लक्ष्यों को पूर्ण करें। इस दौरान उन्होने अभियान के तहत बनाये जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी सुपरवाईजर नियमित रूप से सेम एवं मेम बच्चों की प्रगति की जानकारी नियुक्त किये गये जिला अधिकारियों को दें।