jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

ओंकारेश्वर : बस-डंपर और इलेक्ट्रिक स्कूटी में टक्कर, 2 लोग जिंदा जले

ओंकारेश्वर। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाने अंतर्गत मोरटक्का पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को दिल दहलाने वाली घटना हो गई। भीषण सड़क हादसे के बाद ई-स्कूटी सवार दो लोग जिंदा जल गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन सवार डंपर के नीचे दबकर जिंदा जल गए।

दुर्घटना के बाद डंपर पलट गया और ई-स्कूटी में आग लग गई
दरअसल घटना रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने की है, जहां संत सिंगाजी थर्मल पावर से राखड़ भरकर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने दो स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बड़वाह निवासी विनीत शर्मा (35 वर्ष, आदर्श नगर) और मोहसिन अली (40 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर पलट गया और ई-स्कूटी में आग लग गई जिससे स्कूटी समेत दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाया। देखते ही देखते दोनों जिंदा जल गए।

- Install Android App -

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

सूचना मिलते ही पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा, ओंकारेश्वर तहसीलदार उदय मंडलोई और चौकी प्रभारी आशीष लाड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला, तब तक दोनों पूरी तरह जल चुके थे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे देर रात तक पुलिस जवानों ने खुलवाया।

2 साल से देशगांव से इंदौर मार्ग में भारी वाहनों पर लगी थी रोक
बता दें कि पिछले दो वर्षों से देशगांव से इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई थी, लेकिन हाल ही में राजनीति दबाव में आकर खंडवा कलेक्टर ने इस मार्ग पर फिर से भारी वाहनों की अनुमति दे दी। नतीजतन, इस सड़क पर रोजाना ट्रकों और डंपरों से दुर्घटनाएं हो रही है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने खंडवा–इंदौर इच्छापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।